Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में लगी भीषण आग 

On: March 21, 2026 10:43 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार के हांसी शहर की गांधी मार्केट में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। बीकानेर मिष्ठान के पास स्थित मलिक इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में अचानक आग लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि शोरूम में रखी करीब 40 स्कूटी और लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर निवासी रमेश मलिक ने यह शोरूम कुछ समय पहले ही खोला था।Haryana news

रविवार शाम करीब 5 बजे वह शोरूम बंद करके घर चले गए थे। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठ रही हैं। रमेश तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पूरा शोरूम आग की चपेट में आ चुका था।

जानकारी के मुताबिक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और आस पास के दुकानदार भी आग बुझाने में जुट गए।घटना की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड चौकी इंचार्ज पीएसआई जोगिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now