Haryana News: अनिल विज ने बिजली निगम के JE और SDO पर लिया बड़ा एक्शन, जानें क्यों हुई कार्रवाई

On: March 21, 2026 8:42 PM
Follow Us:
Haryana News: अनिल विज ने बिजली निगम के JE और SDO पर लिया बड़ा एक्शन, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में ऊर्जा और बिजली मंत्री अनिल विज के आदेश पर बिजली निगम गुहला सब डिवीजन के एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने पोल्ट्री फार्म संचालक से बिजली कनेक्शन देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगी।

शिकायत और ग्रीवांस कमेटी बैठक

10 अक्टूबर को कैथल में ग्रीवांस कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में गांव हेमू माजरा के बलविंद्र सिंह ने मंत्री अनिल विज के सामने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अपने गांव के पास खेतों में पोल्ट्री फार्म के लिए बिजली कनेक्शन लेने के दौरान अधिकारी उनसे डेढ़ लाख रुपए मांग रहे थे।

रिश्वत देने से इंकार

बलविंद्र सिंह ने अधिकारियों को पैसे देने से इनकार कर दिया क्योंकि वह इतने रुपए देने में सक्षम नहीं थे। इसके बाद उन्होंने ग्रीवांस कमेटी में मामले की शिकायत की।

मंत्री अनिल विज की कार्रवाई

शिकायत के बाद मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। इसके चलते अब एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment