Haryana News: हरियाणा में  ACP, SMO सहित 9 अधिकारियों को नोटिस जारी, जाने पूरा मामला ?

On: March 21, 2026 9:15 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सोहना में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर एस.डी.एम. ने सोहना ए.सी.पी. और खण्ड चिकित्सा अधिकारी (एस.एम.ओ.) सहित 9 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों से 19 सितम्बर तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सी.एम. नायब सैनी के निर्देश पर प्रदेशभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुग्राम के सोहना उपमंडल में वीरवार को हुए शिविर में केवल 3 विभागों राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और कृषि के अधिकारी ही उपस्थित थे। जिस पर एस.डी.एम. अभिषेक कुमार ने सोहना ए.सी.पी. और खण्ड चिकित्सा अधिकारी (एस. एम.ओ.) सहित कुल 9 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों में सोहना ए.सी.पी., एस.एम.ओ. सोहना, बिजली बोर्ड के अधिकारी, नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी, एस.डी.ओ. पब्लिक हैल्थ, एस.डी.ओ. सिंचाई विभाग, वन रेंज अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.) सोहना शामिल हैं।Haryana News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now