Haryana News: 3000 लोगों को दीवाली पर बडा तोहफा, सीएम नायब सैनी ने किया ये ऐलान

On: March 21, 2026 8:54 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2 (CM Rural Housing Scheme Phase-2) के तहत प्लाट आवंटन का बड़ा ड्रा निकाला जाएगा।बता दे इस योजना के चलते 145 ग्राम पंचायतों में करीब 3000 पात्र परिवारों को 100 गज के प्लाट दिए जाएंगे, जबकि महाग्राम सतनाली और मलाब में 50-50 गज के प्लाट मिलेंगे।Haryana News

 

यह ड्रा राज्य के 15 जिलों — भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, सिरसा, रोहतक, पानीपत, नूंह, नास्नौल और कुरुक्षेत्र — में आयोजित होगा। सभी ड्रा संबंधित उपायुक्त और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की मौजूदगी में निर्धारित स्थानों पर निकाला जाएगा।Haryana News

पहले चरण में सरकार ने 14 शहरों में 15,256 परिवारों को मात्र एक लाख रुपये में 30 गज के प्लाट उपलब्ध करवाए थे। अब दूसरे चरण में 561 गांवों के 1.58 लाख आवेदकों को प्लाट देने का लक्ष्य रखा गया है। लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मकान निर्माण के लिए 1.38 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा, योजना में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये और मनरेगा के तहत 10 दिन की अकुशल मजदूरी का प्रावधान भी शामिल है। सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवारों को न केवल अपना घर मिले, बल्कि उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाया जा सके।Haryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now