Haryana News: हरियाणा की 3 इंटरनेशनल रेसलर डोप में फंसी, NADA ने लगाई रोक

On: March 21, 2026 11:16 PM
Follow Us:
Haryana News: 3 international wrestlers from Haryana caught in dope, NADA bans them

Haryana News: हरियाणा की 3 अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान डोप पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें देश की पहली अंडर-23 विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपियन रोहतक की रीतिका हुड्डा भी शामिल हैं। डोप पॉजिटिव पाई जानें पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने तीनों पहलवानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रीतिका के अलावा एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली मुस्कान, अंडर-20 एशियाई चैंपियनशिप की विजेता नीतिका भी डोप में फंसी हैं। रीतिका बीते वर्ष हेवीवेट वर्ग (76 किलो) के लिए ओलंपिक क्वालिफाई करने वाली देश की पहली महिला पहलवान है।

बताया जाता है कि उनका सैंपल मार्च में हुए चयन ट्रायल के दौरान लिया गया था। उनके सैंपल की विदेशी लैब में दोबारा हुई टेस्टिंग में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। मुस्कान का 13 मई की दिल्ली में राष्ट्रीय शिविर में आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया गया, जिसमें GW 1516 सल्फोन पाया गया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now