हरियाणा सरकार की योजनाएं गरीबों और किसानों के लिए वरदान हैं- श्याम सिंह राणा

On: March 21, 2026 11:34 PM
Follow Us:
Haryana government's schemes are a boon for the poor and farmers- Shyam Singh Rana

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर जिला के गांवों संधाली, मॉडल टाऊन करहेड़ा, बहादुरपुर, पांसरा व कलानौर का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान राणा ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सरकारी नौकरियों में मिल रहा है। महिलाओं को पहली बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये की राशि किसानों के खातों में हर महीने दी जाती है। एमएसपी को हर साल बढ़ाया जाता है।

 उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से हरियाणा सरकार का उद्देश्य हर गांव में स्टेडियम बनवाना और खेल-कूद का सामान पहुंचाना है और खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हर जिला में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों में बिना खर्ची-बिना पर्ची के लोगों को नौकरियां मिली हैं और नौकरियों में पारदर्शिता बढ़ी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now