Indian Railways: खाटू श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

On: March 21, 2026 10:57 PM
Follow Us:
Khatu Shyam Special Train

रेलवे ने खाटू श्याम जी जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। इन ट्रेनो के संचालन से खाटू श्रद्धालुओं का आवागमन में परेशानी नहीं झेलनी पडेगी।Indian Railways

रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल (09633) 23 और 24 अगस्त को रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल (09634) 24 और 25 अगस्त को रात 2:20 बजे रींगस से चलेगी और सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।Indian Railways

इस दौरान ट्रेन नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे लगाए जाएंगे।

इसके अलावा जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल (09733) भी 23 और 24 अगस्त को चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 7 बजे जयपुर से रवाना होकर 8:15 बजे रींगस पहुंचेगी।

रींगस से 8:20 बजे प्रस्थान कर रेवाड़ी जंक्शन पर दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी और 12:25 बजे आगे भिवानी के लिए रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे वहां पहुंचेगी।Indian Railways

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now