Haryana :बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बिल संबंधित समस्याओं को 3 दिन होगा समाधान

On: March 21, 2026 11:00 PM
Follow Us:
bijli

Haryana: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

बिजली निगम के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा।

पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 11, 18 और 25 अगस्त को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान किया जाएगा।

उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छः महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी।

इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष लंबित नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

तूफानी बारिश ने बढ़ाई परेशानी, रेवाड़ी में हुई ओलावृष्टि

Haryana ka Mausam: तूफानी बारिश ने बढ़ाई परेशानी, रेवाड़ी , हिसार सहित इन जिलों में हुई ओलावृष्टि

एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर हो रहा है फ्रॉड

LPG Gas Cylinder की बुकिंग करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो जाएंगे ठगी के शिकार, सरकार ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में 590 करोड़ के बैंक घोटाले मामले की जांच करेगी सीबीआई

Haryana News: हरियाणा में 590 करोड़ के बैंक घोटाले मामले की जांच करेगी सीबीआई, सरकार अलर्ट, कई बड़े अफसरों पर गिरेगी गाज

किसानों के लिए खुशखबरी!'सब्जी उगाओ और हजारों इनाम पाओ', हरियाणा सरकार ने शुरू की ये खास योजना

Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी!’सब्जी उगाओ और हजारों इनाम पाओ’, हरियाणा सरकार ने शुरू की ये खास योजना, देखें डिटेल्स

हरियाणा के दो प्राइवेट बैंकों पर सरकार का एक्शन

Haryana News: हरियाणा के दो प्राइवेट बैंकों पर सरकार का एक्शन, कई शाखाए हुई सील, अकाउंट्स हुए फ्रिज

हरियाणा के इन 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी, रेवाड़ी सहित इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, पढ़े ताज़ा Weather Alert