Family ID New Update: हरियाणा सरकार ने फैमिली ID में जोड़े अब ये नए ऑप्शन, जानिए अब किन लोगों को मिलेगा फायदा

On: March 21, 2026 8:10 PM
Follow Us:
Family ID New Update

Family ID New Update: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसलिए जरूरी है हर परिवार के पास से कागजात होना चाहिए। क्योंकि अगर आपका ये कागजात अपडेट नहीं तो सरकारी योजनाओ से वंचित रह जाआगे। हरियणा सरकार द्वारा फैमिली आईडी में नया ऑप्शन जोड़ा गया है। सबसे अहम बात यह है इससे खासतौर से गृहिणियों और बेरोजगार युवाओं को ज्यादा लाभ मिलेगा।Family ID New Update

अब जोड़े गए ये विकल्प: बता दे हरियाण की अब फैमिली आईडी में बेरोजगार युवाओं और गृहिणियों की जानकारी दर्ज की जा सकेगी। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अपडेट के जरिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं को फैमिली आईडी के साथ लिंक किया गया है। ऐसे में बेरोजगार युवाओं व गृहणियों को इसका ज्यादा लाभ मिल सकेगा।

इससे संबंधित जानकारी स्वतः अपडेट होगी। पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन), राशन कार्ड, और निवास प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं अब सीधे फैमिली आईडी से जुड़ी रहेंगी।Family ID New Update

बेरोजगार युवाओं को तोहफा: बता दे कि इससे पहले पीपी कार्ड में बरोजागार को लेकर कोई अपडेट नहीं था। अब फैमिली आईडी कार्ड में बेरोजगार युवाओं की जानकारी अपडेट होने से उन्हें रोजगार योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, रोजगार कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। यानि स्वत ही जानकारी मिल सकेगी तथा रोजगार का मौका भी मिल जाएगा।

ऐसे अपडेट करें फैमिली ID: अगर आप अपनी फैमिली आईडी में यह जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन पोर्टल या CSC सेंटर की मदद से इसे अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए फैमिली आईडी नंबर और आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होगी। एक बार जानकारी अपडेट हो जाने पर, आपको सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा।

गृहिणियों को क्या होग फायदा: फैमिली आईडी में गृहिणियों की जानकारी शामिल होने से उन्हें महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, और इस नई सुविधा के तहत उनकी श्रेणी के अनुसार सही योजना का चयन किया जा सकेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now