Dharuhera: ओवरब्रिज के नीचे लगा भयंकर जाम, पुलिस नदारद

On: March 21, 2026 10:59 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर बस स्टैंड के पास बने ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

Dharuhera : दिल्ली जयपुर हाईवे पर बस स्टैंड के पास बने ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़भाड़ के चलते मार्ग पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन मौके पर ट्रैफिक पुलिस का कोई जवान तैनात नहीं दिखा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे का यह इलाका पहले से ही संकरा है। जबकि यहां पुलिस तैनात नहीं होने से जाम ओर भी गहरा जाता है। जाम में फंसे यात्रियों ने बताया कि ओवरब्रित के नीचे ट्राफिक बूथ बनाया हुआ है, लेकिन बूथ पर कोई कर्मी तैनात नहीं था।Dharuhera

जाम चलते वाहनों की जल्दबाजी में निकालने की होड में जाम ओर ज्यादा गहरा गया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ओवरब्रिज के नीचे नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए ताकि इस तरह की स्थिति से बचा जा सके। लोगों ने बताया कि सुबह शाम तो यहां पर अक्सर ही जाम लगता है लेकिन शनिवार को सुबह से जाम लगा रहा।Dharuhera

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now