Big accident in Rewari: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर सोमवार सुबह निखरी गांव के पास चार वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दो वाहनों में आग लग गई, जिससे कैंटर पूरी तरह जल गया जबकि ट्रक के आगे का हिस्सा भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारू करवाया।NH 48 Dharuhera
कैंटर चालक अजय कुमार निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ ने बताया कि उसके आगे एक कार चल रही थी और बराबर में एक ट्राला चल रहा था। इसी दौरान कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्राला कार से टकरा गया। वहीं पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डम्पर ने कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर आगे चल रहे ट्राले से जा टकराया। टक्कर के तुरंत बाद कैंटर में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। कैंटर में लगी आग के कारण डम्पर में भी आग लग गई।NH 48 Dharuhera
चालक ने बताया कि उसने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए कैंटर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। कैंटर में लॉजिस्टिक का सामान भरा हुआ था, जो आग लगने के कारण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हादसे में कैंटर पूरी तरह जल गया, जबकि डम्पर के आगे का हिस्सा भी आग से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के अनुसार कैंटर में लाखों रुपये का सामान भरा हुआ था जो पूरी तरह जल गया।Big accident in Rewari
थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। बाद में पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य करवाया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

















