Rewari News: नाले में गिरने से बुजुर्ग की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

On: March 21, 2026 11:01 PM
Follow Us:

Rewari News: हरियाणा के​ जिला रेवाड़ी में दुखद समाचार सामने आया है। रेवाड़ी के रामगढ़ गांव निवासी ब्रह्मप्रकाश
की नाले के चैंबर में गिरने से मौत हो गई। इतना ही घटना का VIDEO सीसीटीवी में कैद हो गया। उसे नाले से निकाला गया, लेकिन जब तक वह मर चुका था।

 

बता दे कि रेवाड़ी के रामगढ़ गांव निवासी ब्रह्मप्रकाश (72) साईकिल पर सवार होकर शनिवार को सुबह हैंडपंप से पानी लेने के लिए जा रहा था। ब्रह्मप्रकाश हर रोज पड़ोस के गांव भगवानपुर से साईकिल पर पानी लेने जाता था। Rewari News

सुबह सुबह भगवानपुर गांव में मंदिर के पास पहुंचा तो उसकी साईकिल अचानक से सड़क के दूसरी तरफ चली गई। साईकिल नाले के चैंबर में जा गिरी। इस मौके पर ब्रह्मप्रकाश का सिर पत्थर पर जा टकराया।

 

सिर में गहरी चोटें आने से उसकी मौत हो गई। वही से गुजर रहे लोगो ने इसकी परिवार को सूचना दी। परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now