Murder: कुरूक्षेत्र जिले के लाडवा में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आलम यहां तक है कि वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।
थाना लाडवा के एसएचओ सुनील वत्स ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मृतका की पहचान करीब 46 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है।
मिलने आया तो कर दिया ऐसा काम‘ पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि महिला कुछ समय पहले अपने पति से तलाक लेकर अकेली रह रही थी। उसका एक बेटा विदेश में है, जबकि दूसरा नाबालिग बेटा अपने पिता के साथ रह रहा था। मंगलवार को वह अपनी मां से मिलने आया था, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।Murder
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में भेज दिया गया। मृतका का पोस्टमार्टम बुधवार दोपहर बाद किया जाएगा।Murder

















