Haryana news : हरियाणा में बेटे ने की मां की हत्या, तेजधार हथियार से किया था हमला

On: March 21, 2026 10:44 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। झज्जर में एक रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, बेरी उपमंडल के पाना हिंदयान गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से मां पर वार कर दिया। इस हमले में मां को गंभीर चोटें आई, जिसे परिवार के सदस्य अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। Haryana news 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now