Haryana News: चलती ट्रेन से पर्स गायब, पर्स में था 6 लाख को सोना व 15 हजार नकदी

On: March 21, 2026 11:01 PM
Follow Us:

Haryana News: ट्रेनों में चोरी की वारदातें बढती ही जा रही है। एक बार फिर हरियाणा के रेवाड़ी में चलती ट्रेन से चोराें ने दंपति का पर्स गायब कर दिया। जबकि पर्स में 6 लाख रुपए का सोना और नकदी थी।

 

राजस्थान के जयपुर में गोपाल नगर स्थित पर्ल ग्रीन सोसाइटी के नीरज ने बताया कि वह पत्नी के साथ ट्रेन से गुरुग्राम जा रहा था। वे ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सवार थे। दंपति ने बताया कि सुबह सुबह करीब 3 बजे उनका पर्स उठा ले गया Haryana News

दंपति ने बताया कि पर्स में 4 तोला सोने की चूड़ियां, 2 तोला सोने का कड़ा, 15 हजार रुपए कैश, घड़ी, ड्राइविंग लाइसेंस और घर की चाबियां थी।

गुरूग्राम जा रहे थे: नीरज ने बताया कि वह ऑटोमोबाइल कंपनी में इंजीनियर है। वे पत्नी के साथ गुरुग्राम घूमने के लिए जा रहे थे ट्रेने में चोरों ने उन्हें करीब 6 लाख रुपए की चपट लगा दी।

रेवाड़ी GRP के ASI राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। रेलवे स्टेशन के CCTV खंगाले जा रहे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now