Haryana news : हरियाणा में ऑयल मिल संचालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

On: March 21, 2026 9:11 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। रेवाड़ी में बखापुर गांव में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग रोशन लाल की बदमाशों ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोशन लाल गांव में ऑयल मिल चलाते थे। रोज की तरह वे रात को मिल में ही सो गए थे। देर रात किसी समय बदमाशों ने उन पर हमला किया और सिर पर भारी पत्थर से वार कर उनकी हत्या कर दी। सुबह जब परिजन और ग्रामीण उन्हें देखने पहुंचे तो खून फैला हुआ था और रोशन लाल मृत अवस्था में पड़े थे। Haryana news

जानकारी के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि रोशन लाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का मानना है कि वारदात लूटपाट के इरादे से भी की गई हो सकती है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे कौन लोग शामिल हैं। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now