Haryana Crime: हरियाणा के धौलागढ़ में हुई सनसनीखेज ब्लाइंड लूट की गुत्थी महज कुछ घंटों में सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की थी। क्राइम ब्रांच (सीआईए) पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया की टीम ने लूट की वारदात में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 22 लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।Haryana Crime
कुर्सियों पर रस्सियों से बांदा पति-पत्नी को
वारदात के समय पति-पत्नी को रस्सियों से कुर्सियों से बांध दिया गया था। जब बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए तो दोनों ने किसी तरह कुर्सियों को एक-दूसरे के नजदीक लाकर काफी मशक्कत के बाद रस्सियों को खोला और खुद को मुक्त किया। इस साहसिक प्रयास ने जांच एजेंसियों को घटनाक्रम को समझने में मदद की।Haryana Crime
पलवल के एसपी वरुण सिंगला के नेतृत्व में वहीं, डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर संभावित रास्तों की जांच की। पुलिस को यह भी संदेह है कि बदमाशों ने घर से निकलते समय चादरों को आपस में बांधकर नीचे उतरने का तरीका अपनाया था। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि पीड़ित ओमप्रकाश की दो टाइल फैक्ट्रियां हैं।Haryana Crime
गन प्वाईंट पर की थी लूट: पलवल पुलिस पड़ताल कर रही है कि कहीं कारोबारी की आर्थिक स्थिति को देखकर बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से उसे निशाना तो नहीं बनाया। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि छह अक्तूबर की रात करीब सवा एक बजे चार नकाबपोश लुटेरों ने धौलागढ़ गांव में गन प्वाइंट पर एक कारोबारी परिवार को बंधक बनाकर नगदी और जेवरात लूट लिए थे।

















