Haryana Crime: दिल्ली के मनोज की धारूहेड़ा में की थी हत्या, जानिए कैसे और क्यों ?

On: March 21, 2026 11:01 PM
Follow Us:

Haryana Crime:  दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी मनोज कुमार की धारूहेड़ा में हुई हत्या के आरोपियों को सेक्टर छह पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया हैं। बताया जा रहा है धारूहेड़ा के तीन युवकों न उसकी पीट पीट कर हत्या की थी।

बता दे कि मनोज अपने दोस्त के साथ ट्रक में सवार होकर 28 जुलाई को धारूहेड़ा आया था, लेकिन 29 जुलाई को उसकी लाश मालपुरा गांव के पास मऊ-लोकरी मार्ग पर पड़ी मिली।

जब राहगीरों को सड़क किनारे शव दिखाई दिया तो डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अगले दिन 30 जुलाई को मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।Haryana Crime

मृतक के भाई ने बताया कि मनोज दिल्ली से साउन खान नामक व्यक्ति के साथ ट्रक में सवार होकर 28 जुलाई को धारूहेड़ा आया था। धारूहेड़ा पहुंचने के बाद मनोज वहीं रुक गया जबकि साउन ट्रक लेकर जयपुर की ओर चला गया था।

परिजनों को दो दिन बाद जानकारी मिली कि मनोज की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है। मामले की जांच कर रहे एसआई दिनेश ने बताया कि फिलहाल हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन दो टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं।

भाई ने लगाया था ये आरोप: मृतक के भाई भरत ने जोनियावास की ढाणी के माटो, दीपक व विवेक पर मारपीट करके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था। DSP Rewari Dr Ravinder  इसी के लेकर आज प्रेस वार्ता करकें कि कैसे और क्यो मनोज की हत्या की थी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now