Haryana crime: नग्न अवस्था में मिला नहर में महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

On: March 21, 2026 11:09 PM
Follow Us:
CRIMENEWS

Haryana crime:  हरियाणा में लूटपाट व मर्डर की वारदातें नहीं थम रही है। हरियाणा के फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से नग्न अवस्था में महिला का शव मिला है। मृतका के हाथ पर कट का निशान है। इस मामले को हत्या या आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। yamunanager

थाना बूड़िया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त न होने पर डेडबॉडी को शवगृह में रखवाया जा रहा है। Haryana crime

गोताखोर राजीव ने बताया कि उनकी टीम दादूपुर हेड पर नहर में एक महिला की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एक युवक का फोन आया, जिसने बताया कि फतेहपुर पुल के पास नहर में एक शव तैर रहा सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव महिला का है, जो नग्न अवस्था में मिला है। उसके हाथो पर चोट के निशान भी है।

थाना बूडिया के थाना प्रभरी नर सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 40 साल है। मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now