Haryana: हरियाणा पुलिस की बडी कार्रवाई, 12 साल से भगोडे को किया काबू

On: March 21, 2026 11:43 PM
Follow Us:
ARRESTED

Haryana: हरियाणा पुलिस को 12 साल बाद एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरुग्राम के शिकोहपुर का रहने वाले दयानंद के रूप में हुई है।

 

12 साल पहले का है मामला: बता दे ये मामला 2013 का है। पिछले 12 साल से पुलिस के लिए इसका पकडना चुनौती बनी हुई थी। अब पुलिस ने उसे दबोच लिया है।Haryana

 

जानिए क्या है मामला: बता दे आरोपी दयानंद दिल्ली के पश्चिमी विहार के अजीत सिंह के यहां ड्राइवर था। उसने अजीत को बताया कि रेवाड़ी में उसका एक प्लॉट है। वह इसे बेचना चाहता है। दयानंद ने विश्वास दिया कि उसने किसी से प्लाट लिया था तथा प्लॉट की सारी पेयमेंट हो चुकी है।

अजीत ने विश्वास करते हुए प्लॉट खरीद लिया। उन्होंने दयानंद दो किश्तों में दयानंद को 16 लाख रुपए दे दिए। पहली किश्त में 6 लाख और दूसरी में 10 लाख रुपए दिए।

 

फर्जी पाया मामला: जब अजीत ने पटवारी से रेवाडी में जमीन की जांच करवाई, तो पता चला कि जमीन का इंतकाल रद्द हो चुका है। पीड़ित ने रेवाडी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दयांनद को गिरफ्तार कर लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now