Dharuhera couple suicide: एक ही बनाई अर्थी, एक ही चिता पर किया दाहसंस्कार

On: March 21, 2026 8:10 PM
Follow Us:
HARYANA CRIME

धारूहेड़ा: यहां के वार्ड 16 की संतोष कालोनी पति पत्नी ने शनिवार दोपहर एक ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को पुलिस सुरक्षा में दोनो का एक ही अर्थी से शमशान घाट ले जाया गया तथा एक ही चिंता पर दाहसंस्कार किया गया।Dharuhera couple suicide

बता दें कि संतोष कालोनी में रह रहे राजकुमार व हाली मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले है। वे रोजगार के चलते धारूहेडा आए थे। दोनों ने 5 साल पहले ही प्रेम विवाह किया था।Dharuhera couple suicide

Suicide in Rewari: धारूहेड़ा में पति पत्नी ने एक साथ क्यों लगाई फांसी
Suicide in Rewari: धारूहेड़ा में पति पत्नी ने एक साथ क्यों लगाई फांसी

मृतक के भाई महेंद्र ने बताया कि वह उनके कुछ दूरी पर रहता है। सुबह उसे पता चला कि भाई व भाभी ने सुसाइड कर लिया है। उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने खिड़की से झांका तो राजकुमार और हाली एक ही फंदे पर लटके हुए थे।

राजकुमार के भाई महेंद्र ने राजकुमार की इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो पता चला कि उसने पार्टी से आने के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी जिसमें उसने लिखा था कि भाइयों सभी को आखिरी गुड नाइट। बताया कि आत्महत्या क्यों की है, इसका पता नहीं चल पाया है।

 

सुसाईट नोट मिला: राजकुमार के कमरे में एक सुसाईड नोट मिला था। जिस पर लिखा था कि उनकी एक ही अर्थी बनाई जाए तथा एक ही चिता पर दाहसंस्कार किया जाएगा। रविवार को पुलिस टीम की मौजूदगी में उनके शव को संतोष कालोनी से दाहस्कार स्थ्ल पर ले जाया गया तथा उनकी इच्दा के चलते दोनो का एक ही चिता पर दाहसस्कार किया गया।

सामान्य की कार्रवाई: रविवार को उनका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोप दिया था। इस मामले को लेकर सामान्य कार्रवाई की गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now