Cyber crime: राजस्थान के व्यापारी का हरियाणा के रेवाड़ी में फोन हैक कर 10 लाख निकाले

On: March 21, 2026 10:57 PM
Follow Us:
साइबर ठगी का शिकार

Cyber crime: हरियाणा में Cyber Giroh  सक्रिय हैं एक बार​ फिर साइबर गिरोह से एक व्यापारी का Mobile Phone  हैक करके उसे खात से 10 लाख निकाल लिए। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर धोखाधडी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बावल सेक्टर 2 के रहने वाले वीराराम ने बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान के जालौर जिले के मूल हरियाली गांव के रहने वाले हैं। वह हरियाणा के बावल की फैक्ट्रियों में स्टील सप्लाई करते हैं। 20 अगस्त को शाम उसके मोबाइल पर वाटसएप पर एक फाईल आई थी। जैसे ही उसने फाईल को क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया।Cyber crime

वीराराम का फोन हैक करते ही हैकर ने जीमेल का पासवर्ड चेंज कर दिया। जीमेल में सेव पासवर्ड के जरिए हैकर ने बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर को बदल दिया। उसके बाद हैकर रकम ट्रांसफर कर ली।Cyber crime

वीराराम ने बताया कि उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। बार-बार प्रयास किए लेकिन ऑन नहीं हुआ। 21 अगस्त पहली बार 4,98,000 रुपए व दूसरे खाते से 5 लाख रुपए खाते से निकल गए।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now