Crime News: छह साल से फरार ईनामी बदमाश काबू

On: March 21, 2026 7:59 PM
Follow Us:
छह साल से फरार ईनामी बदमाश काबू

Crime News: भिवाड़ी पुलिस व डीएसटी की टीम को एक बडी सफलता मिली हैं । टीम ने गैंगस्टर संजीव चाहल गैंग के शूटर झज्जर के जसोरखेड़ी निवासी प्रदीप उर्फ ढिल्ला उर्फ सोनू (35) को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि आरोपी वर्ष 2019 से फरार चल रहा था और उसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि 21 मई 2019 की रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर भिवाड़ी के भगत सिंह कॉलोनी स्थित एटीएम के पास राजबीर सिंह नामक युवक अपनी महिंद्रा गाड़ी से पैसे निकालकर लौट रहा था। तभी 4-5 हथियारबंद बदमाशों ने उसे कार में ही किडनैप कर लिया। उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। करीब छह साल बाद गैंगस्टर संजीव चाहल गैंग के शूटर झज्जर के जसोरखेड़ी निवासी प्रदीप उर्फ ढिल्ला उर्फ सोनू (35) को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।Crime News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now