BSNL Recharge plan: BSNL का शानदार नया प्लान! एक बार करा लें ये रिचार्ज फिर पूरे साल लेंगे मजा

On: March 21, 2026 11:27 PM
Follow Us:
BSNL's great new plan! Do this recharge once and you can enjoy it for the whole year

BSNL Recharge plan: निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए जाने के बाद यूजर्स की दिलचस्पी बीएसएनएल को लेकर बढ़ गई है। खास तौर पर इसलिए क्योंकि बीएसएनएल कम कीमत में ज्यादा फायदे देने वाली कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई ब्रॉडबैंड सर्विस Q-5G को सॉफ्ट लॉन्च किया है, जिसे ‘द क्वांटम लीप’ नाम दिया गया है। यह सर्विस 5G तकनीक पर आधारित एक फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सर्विस है, जो बिना सिम और वायर के इस्तेमाल की सुविधा देती है।BSNL Recharge plan

अब बीएसएनएल भी प्रीपेड यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान लेकर आया है, जिसमें 365 दिन की वैलिडिटी और 600GB डेटा दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस आकर्षक प्लान के बारे में…

बीएसएनएल का 1999 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का यह शानदार प्लान 1999 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें आपको 600GB डेटा मिलेगा। इस डेटा का इस्तेमाल आप एक साथ भी कर सकते हैं। हालांकि, डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40kbps हो जाएगी, यानी इंटरनेट बंद तो नहीं होगा लेकिन स्पीड धीमी हो जाएगी।

इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे आप पूरे साल बिना किसी लिमिट के किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं।BSNL Recharge plan

एसएमएस और कॉलर ट्यून की सुविधा भी

इस प्लान में आपको 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा आप फ्री कॉलर ट्यून और ज़िंग ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको साल भर तक रिचार्ज कराने की झंझट नहीं उठानी पड़ेगी। लंबी वैलिडिटी और कम कीमत में ढेरों सुविधाओं के साथ यह प्लान निश्चित रूप से किफायती और फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now