धारूहेड़ा से बड़ी खबर: 10 घंटे तक लापता रहने के बाद छात्र सुरक्षित मिला, पेड़ पर छिपकर बैठा था बच्चा

On: March 21, 2026 9:15 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 पुलिस को  उस समय अलर्ट होना पड़ा, जब गांव घटाल महानीयावास निवासी सुंदर पुत्र दीपचंद ने शिकायत दी कि उसका 13 वर्षीय बेटा सूरज, जो सातवीं कक्षा का छात्र है, स्कूल से घर नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-6 मे गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था.

पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की तो जांच में सामने आया कि सूरज स्कूल में फीस के रूप में 200 से 300 रुपये लेकर गया था, लेकिन उसने यह रकम शिक्षक को जमा नहीं कराई। पैसे जमा न करने के डर से वह छुट्टी के बाद घर न जाकर गांव में ही एक पेड़ पर चढ़कर छिप गया।

करीब 10 घंटे तक बच्चा पेड़ पर ही बैठा रहा। इस बीच पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड की मदद से बच्चे की तलाश की और अंततः उसे सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में राहत की सांस ली गई और परिजन भी बच्चे को सकुशल पाकर भावुक हो उठे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now