Ambedkar Housing Renovation Scheme: हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों को दी बड़ी खुशखबरी! हरियाणा सरकार देगी इतने रुपए

On: March 22, 2026 9:23 AM
Follow Us:
Ambedkar Housing Renovation Scheme

हरियाणा सरकार राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक है “डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना”, जिसका उद्देश्य बीपीएल परिवारों को उनके पुराने और जीर्ण-शीर्ण मकानों की मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

पहले यह योजना केवल अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के बीपीएल परिवारों के लिए थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने इसका विस्तार करते हुए सभी बीपीएल श्रेणी के परिवारों को इसमें शामिल कर लिया है।

सहायता राशि में वृद्धि

इस योजना के तहत पहले जहां ₹50,000 तक की सहायता दी जाती थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर ₹80,000 कर दिया गया है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

✅ पात्रता की शर्तें

इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी होनी चाहिए:

आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।

वह एससी, बीसी या किसी भी बीपीएल श्रेणी का होना चाहिए।

लाभ प्राप्त करने के लिए मकान की आयु कम से कम 10 वर्ष होनी चाहिए तथा उसमें मरम्मत की आवश्यकता होनी चाहिए।

बीपीएल राशन कार्ड धारक होना अनिवार्य है।

योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब नागरिकों के पुराने मकानों की मरम्मत करना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के बीपीएल परिवारों को लाभ मिलेगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now