Haryana News: हरियाणा में आज उज्जवल दृष्टि योजना की शुरुआत होगी। आज हिसार के गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से हरियाणा की हेल्थ मिनिस्टर आरती राव शुरुआत करेगी। इस अभियान के तहत नागरिक अस्पताल में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की आंखों की जांच की जाएगी और जरूरत होने पर उन्हें फ्री चश्मे दिए जएंगे।
नागरिक अस्पताल में 7 हजार चश्मे विभाग की ओर से पहुंच गए हैं। कार्यक्रम के लिए अभी तक 100 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस स्कीम के तहत स्कूल जाने वाले बच्चों की जाएगी और जरूरत होने पर चश्मे भी दिए जाएंगे।
नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि योजना के लिए 45 से 60 साल के व्यक्तियों और बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमं शहर के अलग-अलग स्कूलों के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बच्चों और बुजु्र्गों की आंखों की जांच करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे और जरूरतमंदों को चश्मे दिए जाएंगे।
हिसार की सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान के तहत 11 जुलाई से नागरिक अस्पताल में 40 साल से ऊपर के लोगों की आंखों की जांच की जाएगी और साथ ही उन्हें चश्मों का वितरण निशुल्क किया जाएगा।

















