Haryana News: हरियाणा के सबसे पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले नूंह के लिए राहत की खबर है। सरकार ने जिले के चारों ब्लॉकों — नूंह, पुनहाना, तावडू और फिरोजपुर झिरका में जर्जर हो चुकी 423 गांवों की सड़कों को सुधारने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 179.4 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।Haryana News
लोक निर्माण विभाग (PWD) के अनुसार कुल 313 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और लक्ष्य मार्च 2026 तक सभी सड़कों को चकाचक करने का है। विभाग ने कुछ मार्गों पर काम भी शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़कें बनने के बाद ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रा समय के साथ हादसों में भी कमी आएगी।
संपर्क सड़कों का विस्तृत विवरण:
- सोहना-तावडू क्षेत्र: 28 सड़कें, लंबाई 55 किमी, लागत 25.66 करोड़ रुपये
- नूंह ब्लॉक: 46 सड़कें, लंबाई 88 किमी, लागत 47.08 करोड़ रुपये
- फिरोजपुर झिरका क्षेत्र: 78 सड़कें, लंबाई 121 किमी, लागत 71.88 करोड़ रुपये
- पुनहाना ब्लॉक: 24 सड़कें, लंबाई 49 किमी, लागत 34.42 करोड़ रुपये
Nuh जिले की अधिकतर संपर्क सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में थीं। कई मार्गों पर पांच साल से मरम्मत नहीं हुई थी और हाल के मानसून में जलभराव ने हालात और बिगाड़ दिए थे। जगह-जगह गड्ढों के कारण आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।Haryana News

















