Haryana News: हरियाणा के इन शहरों में बनेगी IMT , 10 ब्लूप्रिंट तैयार

On: May 6, 2025 7:41 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी योजना बनाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है कि राज्य के 10 जिलों में औद्योगिक टाउनशिप बनाई जाएंगी। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि औद्योगिक विकास भी तेज होगा।

 

मुख्यमंत्री ने दिया ये आदेश: इसी को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को एक महीने का समय दिया है ताकि इस परियोजना का ब्लूप्रिंट बनाया जा सके। इस समय सीमा के अंदर अधिकारियों को औद्योगिक टाउनशिप के लिए सभी योजनाओं और स्थानों की विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया गया है ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो सके।

यह औद्योगिक टाउनशिप राज्य के 10 प्रमुख जिलों में बनाई जाएंगी। इन जिलों में गुरुग्राम, हिसार (हिसार एयरपोर्ट के पास), सिरसा, भिवानी, नारनौल, फरीदाबाद, जींद, अंबाला और कैथल शामिल हैं। इन क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बनने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। Haryana News

हरियाणा में होगा विकास: बता दे कि इस योजना से हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में विकास को बढ़ावा मिलेगा। औद्योगिक टाउनशिप बनाने से उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इतना ही नहीं हरियाणा के कई शहरों के विकास में सहायक साबित होगी। खासकर 3 प्रमुख हाईवे और एक्सप्रेसवे के किनारे यह टाउनशिप बनने से माल और यातायात के मामले में आसानी होगी।

युवाओं को मिलेगा रोजगार: जैसे जैसे हरियाणा मे टाउन​शीन बनाई जाएगी। हरियाणा में इस शहरों से जुडे गांवो में रोजगार के पंख लगेगे। बता दे इस योजना से विभिन्न जिलों में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा। नई फैक्ट्रियों, व्यापारिक केंद्रों और उद्योगों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। औद्योगिक क्षेत्र को मजबूती देने के लिए अहम साबित होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी तेजी लाएगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now