Haryana News: बावल औद्योगिक क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें जल्द ही सुचारू रूप से कार्य करेंगी। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) की ओर से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व रखरखाव के लिए करीब सात करोड़ 93 लाख रुपये का टेंडर छोड़ दिया गया है।Haryana News
संभवतया छह माह में यह कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र में कहीं भी अंधेरा नहीं रहेगा। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र में रात को श्रमिकों के साथ होने वाली घटनाओं पर भी विराम लग सकेगा। पिछले दो माह के दौरान श्रमिकों से मारपीट की सात से अधिक घटनाएं हो चुकी है।Haryana News
खराब स्ट्रीट लाइट की जगह लगाई जाएगी नई लाइट
पहले लगाई गई लाइटें खरब हो चुकी है। उनका बदला जाएगा। प्रत्येक खंभे पर दो एलइडी लगाई जाएगी। एलइडी लगने के बाद औद्येगिक कसबा दूधिया रोशनी से नहाने लग जाएगा और नजारा भी सुंदर होगा। फिलहाल कार्य शुरू कर दिया गया है।
कई बार उठाई मांग: बता दे अंधेरे के चलते फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले श्रमिकों के साथ छीना-झपटी व मारपीट की वारदातें होती थी। इसको लेकर कई बार निगम के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया था। अनेक फैक्ट्री संचालक व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी क्षेत्र की बदहाल लाइटों को ठीक कराने की मांग कर चुके थे।Haryana News
बता दें कि करीब 1200 एकड़ में फैले बावल औद्योगिक क्षेत्र में छोटी-बड़ी पांच सौ से अधिक औद्योगिक इकाइयां है,जिनमें तीनों शिफ्टों में पचास हजार से अधिक श्रमिक कार्य करते है। रात की शिफ्ट 10 बजे शुरू होती है।Haryana News
जानिए कहां होती है वारदातें: औद्योगिक क्षेत्र में सुठानी नहर, सेक्टर दो, आसलवास के समीप, असाही फ्लाइओवर के नीचे, बनीपुर चौक, पातुहेडा चौक, आसलवास, रूध् पुल के समीप व सुठानी के शमशान घाट के समीप सहित कई स्थान ऐसे है,जहां रात के समय श्रमिकों के साथ घटनाएं अधिक होती है।Haryana News
इलेक्ट्रिक विंग, एचएसआइआइडीसी बावल प्रभारी दिनेश ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व उनकी देखभाल के लिए 8 करोड़ का टेंडर कर दिए गए है। कई स्थानों पर कार्य भी शुरू कर दिया। करीब छह माह में यह कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र जगमग रहेगा।Haryana News
–

















