Haryana News: धारूहेड़ा पुलिस ने बास रोड स्थित समारोह स्थल से बाइक चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुरी निवासी आसबदीन उर्फ कल्लु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दे कि गांव नन्दरामपुर बांस निवासी विकास ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 7 मार्च को वह अपनी बाइक पर धारूहेड़ा के बास रोड पर करणेश वाटिका मे एक शादी के प्रोग्राम में गया था। उसने अपनी बाइक को वाटिका की पार्किंग में खड़ा किया था। वहां से बाइक चोरी हो गई।Haryana News
पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बालियावास निवासी तारिफ उर्फ बिरजू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके रिमांड में पता चला कि इस चोरी में एक ओर युवक शमिल है।Haryana News
पुलिस ने आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुरी निवासी आसबदीन उर्फ कल्लु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। एक आरोपी रैकी करता था तथा दूसरा बाइक का ताला खोलकर बाइक चेारी करता था। बाद में इन बाइका केा राजस्थान के भरतपुर मे बेच दिया जाता था।















