Haryana News: गुरुग्राम को जाम से मिलेगी राहत: इस रेलवे फाटक पर बनेगा फ्लाईओवर

On: February 8, 2026 8:47 PM
Follow Us:
FLYOVER BRIDGE

Haryana News: गुरुग्राम वासियों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। साइबर सिटी के सेक्टर 37C, सेक्टर 37D और आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने गढ़ी रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए इस परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक सलाहकार कंपनी नियुक्त कर दी है।

कंपनी को अगले दो महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। गढ़ी रेलवे लाइन के एक तरफ सेक्टर 37C, सेक्टर 37D और सेक्टर 9B जैसे रिहायशी इलाके स्थित हैं, जबकि दूसरी ओर बसई और गढ़ी गांव आते हैं। इन क्षेत्रों में रामप्रस्था सीटी, बीपीटीपी टेरा और पार्क सरीन जैसी कई बड़ी आवासीय सोसाइटी भी मौजूद हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं।

फिलहाल रेलवे फाटक बंद होने पर यहां लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है, जिससे रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों, स्कूल बसों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।फ्लाईओवर बनने के बाद इन इलाकों के लोगों को सीधा और सुगम मार्ग मिलेगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा और यातायात का दबाव भी घटेगा।

जाम से मिलेगी राहत: इससे आसपास के गांवों और सोसाइटी में रहने वाले लोगों के लिए आवागमन अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। लंबे समय से स्थानीय निवासी इस फाटक पर फ्लाईओवर की मांग कर रहे थे, जिसे अब गति मिलती दिखाई दे रही है।

 

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता के अनुसार, सलाहकार कंपनी द्वारा किए जाने वाले विस्तृत सर्वे के बाद यह तय किया जाएगा कि फ्लाईओवर कितनी लेन का बनाया जाए, ताकि भविष्य में ट्रैफिक की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही भूमि अधिग्रहण से जुड़ी आवश्यकताओं को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से भी जानकारी मांगी गई है।

भारतीय रेलवे से मिली मंजूरी: इस परियोजना को भारतीय रेलवे से मंजूरी मिल चुकी है और इसके निर्माण की लागत रेलवे तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा साझा की जाएगी। कुल खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा रेलवे और शेष 50 प्रतिशत राशि जीएमडीए द्वारा वहन की जाएगी। इससे परियोजना के जल्द शुरू होने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now