Haryana News: तावडू आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, गुरुग्राम की नौरंगपुर रोड होगी बेहतर

On: November 6, 2025 2:58 PM
Follow Us:
Haryana News: तावडू आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, गुरुग्राम की नौरंगपुर रोड होगी बेहतर

Haryana News: गुरुग्राम की नौरंगपुर रोड को नए सिरे से बनाने की योजना तैयार की गई है। इस सड़क के बन जाने से तावडू जाने वाले यात्रियों के लिए रास्ता आसान हो जाएगा और उनकी दूरी भी करीब 10 किलोमीटर कम हो जाएगी। फिलहाल नौरंगपुर रोड की हालत काफी खराब है, जिस वजह से लोग यहां से कम होकर बिलासपुर-तावडू रोड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

नौरंगपुर रोड सेक्टर-78 और सेक्टर-80 के बीच गुजरती है और इसकी कुल लंबाई लगभग ढाई किलोमीटर है। गुरुग्राम मास्टर प्लान के तहत GMDA (गुरुग्राम मास्टर प्लान प्राधिकरण) ने इस सड़क को फिर से बेहतर बनाने का निर्णय लिया है। पहले 41 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन मौजूदा यातायात दबाव को देखते हुए मुख्य सड़क, फुटपाथ और बरसाती नाले के निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च करने का नया अनुमान तैयार किया गया है।

इंजीनियरिंग शाखा ने इसका पूरा एस्टीमेट तैयार कर GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पास भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ताकि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण शुरू हो सके।

आज के समय में इस सड़क से सेक्टर-78, 79 और 80 के लगभग 10 रिहायशी सोसाइटियों का यातायात गुजरता है। साथ ही नौरंगपुर, मानेसर पुलिस लाइन और तावडू से आने-जाने वाले वाहन चालक भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं। खासकर सुबह और शाम के वक्त यहां डंपरों की लंबी लाइन लग जाती है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या होती है।

GMDA के मुख्य अभियंता अरुण धनखड़ ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार हो चुका है और मुख्य कार्यकारी अधिकारी की मंजूरी के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने से गुरुग्राम की इस सड़क का विकास होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now