Haryana News: दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेंगे चार ओवरब्रिज, घंटों का सफर होगा मिन्टों में

On: January 24, 2026 8:03 PM
Follow Us:
FLYOVER BRIDGE

Haryana News: दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 48 पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। खेड़की दौला से बावल तक के हिस्से का व्यापक स्तर पर जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 194 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। काम पूरा होने के बाद इस पूरे खंड की सड़क संरचना, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इस हिस्से में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करने की तैयारी की गई है। खास तौर पर अवैध कटों को लेकर वाहन चालकों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। खेड़की दौला से आगे कई स्थानों पर बने अवैध कटों के कारण लोग मनमाने तरीके से हाईवे पर प्रवेश और निकास करते हैं, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई ने इस पूरे हिस्से को नियंत्रित करने की योजना तैयार की है।

इस योजना के तहत खेड़की दौला से बावल तक हरियाणा की सीमा में कुल चार फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सभी अवैध कटों को बंद किया जाएगा। वाहन चालकों के लिए तय दूरी पर ही प्रवेश और निकास की सुविधा दी जाएगी, ताकि यातायात सुचारू रहे और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। हाईवे के दोनों ओर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा, जिसके बाद रेलिंग और बैरिकेटिंग लगाकर सड़क को पूरी तरह सुरक्षित किया जाएगा।Haryana News

जानिए कहां कहां बनेंगे फ्लाईओवर
NHAI द्वारा NH- 48 हाइवे पर पंचगांव, राठीवास, हीरो मोटोकॉर्प मालुपरा धारूहेड़ा व सालावास में फ्लाईओवर का निर्माण करवाया जा रहा है। इन जगहों पर हाइवे क्रॉसिंग के चलते अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन अब फ्लाईओवर निर्माण से राहत पहुंचेगी। इसके अलावा, मानेसर और बिलासपुर में भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस स्थानों पर हादसा होने चलते प्राथमिकता से कार्य शुरू किया गया है।

NHAI ने बताया कि खेड़की दौला से बावल तक हरियाणा सीमा में 32 जगहों पर एंट्री और एग्जिट की सुविधा मिलेगी। हर 2 किलोमीटर पर हाइवे पर चढ़ और उतर सकेंगे। इसके अलावा, पुरानी ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत और जरूरत के हिसाब से नई ड्रेनेज बनाई जाएगी।

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now