Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने शराब ठेके पर की फायरिंग, जाने पूरा मामला ?

On: September 16, 2025 11:47 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। गांव सिंघवा खास में सोमवार शाम करीब सात बजे आए बाइक सवार तीन हमलावरों ने शराब ठेके पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। हमलावरों ने जय श्रीराम लिखा पोस्टर भी ठेके पर चिपका दिया। इसके बाद आरोपी बाइक से मदनहेड़ी गांव की तरफ भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

जानकारी के मुताबिक, गांव में वरुणि वाइन कंपनी के नाम से ठेका आवंटित है। गांव मुंढाल खुर्द निवासी कपिल और सोमवीर इसकी देखरेख करते हैं। सोमवार शाम ठेके पर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन युवक बाइक से आए और आते ही तीन-चार फायर कर दिए। बाद में ठेके से कुछ दूरी पर दो और फायर किए। गोली चलने से मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस और नारनौंद सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचा।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। आरोपियों ने गोली चलाने के बाद शराब ठेके पर जय श्रीराम और छोटा सामनिया नाम से पोस्टर भी चिपकाया है। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है कि आखिर पोस्टर लगाने के पीछे क्या मकसद था।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now