Haryana News: दीवाली पर CM सैनी का स्टाइलिश अंदाज, जनता के बीच पहुंचकर दिया हर्ष और खुशियों का एहसास

On: October 21, 2025 3:19 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बार दीपावली अत्यंत सादगी और मिलनसारिता के साथ मनाई। उन्होंने अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में परिवार के साथ दीपावली पूजा अर्चना की। इस अवसर पर वे पंचकुला के एक वृद्ध आश्रम में भी पहुंचे और बुजुर्गों के साथ त्योहार का जश्न मनाया। उनके साथ पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद रहे।

जनता से व्यक्तिगत मुलाकात

बिहार चुनावों की व्यस्तता के बावजूद नायब सैनी ने हरियाणा के हर कोने से आने वाले लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात की। उन्होंने अपने कर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र और लाडवा की जनता से भी सीधे संवाद किया। उनकी इस मिलनसारिता और आमजन के प्रति सुलभता ने उन्हें राजनैतिक हस्तियों में अलग पहचान दिलाई है। देर रात भी कोई उनसे मिलने आए तो वह मुस्कराते हुए लोगों से मिलते हैं।

सरकार में एक वर्ष पूरा

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का तीसरा वर्ष चल रहा है। सीएम बनने के बाद उन्होंने जनता के प्रति अपनी उपलब्धता और जवाबदेही को सर्वोपरि रखा। उनके “मोबाइल मुख्यमंत्री” बनने की पहचान ने आमजन को यह विश्वास दिलाया कि सीएम हर समय उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए उपलब्ध हैं।

जनता से जुड़ाव बनाए रखा

सैनी ने अपने सरकारी आवास के दरवाजे 24 घंटे आमजन के लिए खोले हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने संपर्क नंबर सार्वजनिक किए हैं और करनाल, कुरुक्षेत्र और लाडवा में भी नंबर जारी किए हैं। इससे हर व्यक्ति आसानी से उनसे संपर्क कर सकता है और मुख्यमंत्री से मिलने का समय तय कर सकता है।

जनता और सियासत में विशेष पहचान

नायब सिंह सैनी की सादगी, जनता से जुड़ाव और सक्रिय उपलब्धता ने उन्हें हरियाणा की राजनीति में अलग स्थान दिलाया है। आमजन के साथ उनका सीधा संपर्क और समस्याओं को सुनकर समाधान करने का तरीका उन्हें राज्य के अन्य नेताओं से अलग और लोकप्रिय बनाता है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now