Haryana News: रेवाड़ी में स्कूटी सवार व्यापारी से चैन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

On: July 30, 2025 6:58 PM
Follow Us:

Haryana News: रेवाड़ी जिले के मोती चौक इलाके में एक स्कूटी सवार व्यापारी से सोने की चैन छीनने की वारदात सामने आई है। बाइक पर सवार हेलमेट पहने एक युवक ने पीछे से व्यापारी पर झपट्टा मारकर चैन छीन ली और फरार हो गया। यह पूरी घटना बाजार में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यापारी सोनू कुकरेजा ने बताया कि उनकी मोती चौक पर मोबाइल की दुकान है। बुधवार रात वे दुकान बंद करने के बाद कुछ घरेलू सामान लेने स्कूटी से बाजार गए थे। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उनका पीछा किया। जैसे ही मौका मिला, चोर ने पीछे से उनकी सोने की चैन झपट ली और तेज रफ्तार में बस स्टैंड की ओर भाग गया। सोनू ने कुछ दूरी तक चोर का पीछा भी किया, लेकिन वह नजरों से ओझल हो गया।

वारदात के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी की गतिविधि रिकॉर्ड हो गई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। अधिकारियों ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now