Haryana News: सस्ती के लालच में चोरी की बाइक खरीदना पडा महंगा

On: June 1, 2025 4:23 PM
Follow Us:
राजस्थान के एक युवक को सस्ती के चक्कर में चोरी की बाइक खरीदना महंगा पड गया। हरियाणा पुलिस ने उसे सुठानी बस स्टैंड के पास फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana News: राजस्थान के एक युवक को सस्ती के चक्कर में चोरी की बाइक खरीदना महंगा पड गया। हरियाणा पुलिस ने उसे सुठानी बस स्टैंड के पास फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला डिंग के गांव कुम्हारहेड़ी निवासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की हुई बाइक को जब्त कर लिया है।

बता दे कि 31 मई को शाम को ईआरवी नं 569 पर तैनात पुलिस टीम ने सुठानी बस स्टैंड के पास के पास सदिग्ध हालात में एक बाइक को रुकवाकर चेक किया तो चालक ने अपना नाम मोहित निवासी गांव कुम्हारहेड़ी जिला डिंग राजस्थान बतलाया। पुलिस ने बाइक की इंजन व चेसिस नंबर से जांच की, तो बाइक के नंबर फर्जी पाए गए।Haryana News

जो चालक से बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया तो वह कागजात पेश नहीं कर पाया। पुलिस द्वारा पूछताछ में बाइक चालक मोहित ने बताया की उसने यह बाइक 8 हजार रुपये में एक अनजान व्यक्ति से खरीदी थी। उसे बाइक चोरी की होने का पता था, परंतु लालच में आकर उसने यह बाइक खरीद ली थी।

भेजा जेल: जिस पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में जालसाजी का मामला दर्ज करके आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।Haryana News

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now