Haryana News: हरियाणा में बस सेवा में सुधार, हिसार डिपो में 18 नई जीएस-4 बसें शामिल, लंबी रूटों पर यात्रियों को राहत

On: October 7, 2025 2:22 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में बस सेवा में सुधार, हिसार डिपो में 18 नई जीएस-4 बसें शामिल, लंबी रूटों पर यात्रियों को राहत

Haryana News: हरियाणा में बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हिसार रोडवेज डिपो में जिला नूंह से 18 नई जीएस-4 इंजन वाली बसें लाई गई हैं और इन्हें रोडवेज के बेड़े में शामिल कर लिया गया है। इससे पहले रोहतक से 2018 मॉडल की 18 जीएस-4 बसें मंगाई गई थीं। हालांकि, डिपो में अब जीएस-6 बसों की मांग ज्यादा है क्योंकि जीएस-4 इंजन वाली बसें पुरानी हो चुकी हैं।

हिसार डिपो में इन बसों का नियमित संचालन हमेशा संभव नहीं हो पाता क्योंकि अधिकतर समय ये बसें मेंटेनेंस के लिए रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। हाल ही में डिपो में 37 बसें कंडम हो गई थीं, जिससे कई लंबी और लोकल रूटों पर बस सेवा प्रभावित हो गई थी।

कई रूटों पर बस सेवा बाधित

बसों की कमी के कारण कई रूटों पर बसें नहीं चल पा रही हैं। आदमपुर-सिवानी रूट बंद है। हांसी से थुराना होते हुए चंडीगढ़ जाने वाली बसें करीब 20 दिनों से बंद पड़ी हैं। थुराना नाइट रूट वाया मोठ, लुहारी, डाटा, गुराना होकर हिसार आने वाली बस भी लंबे समय से बंद है। भूना रूट पर कई बसों की टाइमिंग भी मिस हो रही है।

नई बसों से उम्मीद

उम्मीद है कि नई 18 जीएस-4 बसों के शामिल होने से बसों की कमी दूर होगी और जिन रूटों पर बस सेवा बंद थी, वहां भी बसें जल्द भेजी जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर और निर्बाध बस सेवा मिलने लगेगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now