Haryana News: BPL सर्वे में हुआ बडा खुलासा, लिस्ट सोंपी, अब इन लोगो पर होगी कार्रवाई

On: April 27, 2025 8:32 PM
Follow Us:
Haryana BPL Ration Card:

Haryana News : हरियाणा मे वास्तव में इतने लोग गरीब नहीं है। लेकिन फर्जी तरीके से कम आय दिखाकर परिवार पहचान पत्र (PPP) में गलत जानकारी देकर धडल्ले से बीपीएल कार्ड बनवाए जा रहे है। जैसे की संख्या का आंकडा बढा तो सरकार की नींद टूटी है। इसी को लेकर अब सरकार आय को लेकर नए नियम बना दिए है ताकि ​फर्जी कार्ड धारको को सूची से हटाया जा सके।

क्योंकि हरियाणा विधानसभा में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारकों की बढ़ती संख्या का मुद्दा उठने के बाद हरियाणा सरकार की नींद टूट गई है। अब परिवार पहचान पत्र (PPP) में गलत जानकारी देकर बीपीएल सूची में नाम जोड़ने वालों हरियाणा सरकार कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। Haryana News

फर्जी धारको पर गिरेजी गाज: हरियाण में कम आय दिखाकर बीपीएल कार्ड बनवाने वालो को अब बख्या नहीं जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसी को लेकर बीपीएल कार्ड धारकों की सटीकता जांचने के लिए व्यापक सर्वे शुरू किया है। इस सर्वे में कई हैरान करने वाले आंकडे सामने आए हैं, जहां लोगों ने कम आय दर्शाकर बीपीएल बनाया लिया है, जबकि उनके पास बहुमंजिला मकान, गाडी और लाखों की वार्षिक आय है।

सरकार को लगा रहे चूना
ये अपात्र लोग सरकार को चूना लगा रहे है। सर्वे के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जहां लोग सरकार की योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे थे। जबकि वे इसके लायक नहीं है।
प्रशासन की टीमें जब मौके पर जांच करने पहुंचीं, तो लक्जरी मकान, खेती की जमीन और ऊंची आय वाले लोगों के बीपीएल कार्ड भी पाए गए है। सर्वे टीम की ओर से सरकार का एक एक कार्ड की रिर्पोट दी जा रही है ताकि आगे कार्रवाई की जा सके।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now