Haryana news: हरियाणा के इस जिले में बन रहा है प्राइवेट स्कूल जैसा हाईटेक सरकारी स्कूल, जल्द जानें

On: May 7, 2025 9:02 PM
Follow Us:
Haryana news: A high-tech government school like a private school is being built in this district of Haryana, know soon

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-22 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली सैकड़ों छात्राओं के लिए खुशखबरी आई है। इन छात्राओं को इसी साल जुलाई महीने में नए स्कूल भवन की सौगात मिलेगी। शिक्षा विभाग और हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से स्कूल के लिए तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य जारी है। नए स्कूल भवन के निर्माण से मूलभूत सुविधाओं में भी इजाफा होगा।

बड़े पैमाने पर मिलेगी राहत

सेक्टर-22 स्थित इस राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छठी से बारहवीं कक्षा तक की 900 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। सेक्टर-22, गांव मुजेसर और आजाद नगर कॉलोनियों व आसपास के इलाकों से छात्राएं यहां पढ़ने आती हैं। स्कूल में छात्राओं की संख्या के हिसाब से कमरे नहीं हैं, जिससे छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां छात्राएं बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

स्कूल की शिक्षिकाओं ने बताया कि छात्राओं की संख्या के हिसाब से कमरों की कमी है। वहीं, जगह की कमी के कारण कंप्यूटर और साइंस लैब भी ठीक से संचालित नहीं हो पा रही हैं।

शिक्षा विभाग और निदेशालय को बार-बार पत्र लिखने के बाद सुनवाई हुई है। अब करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से नए स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जुलाई तक स्कूल भवन निर्माण समेत अन्य कार्य पूरे हो जाएंगे। भवन निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की कगार पर है और फिनिशिंग व बिजली कनेक्शन समेत अन्य कार्य बाकी हैं।

जून तक सभी कार्य पूरे हो जाएंगे और जुलाई से नए भवन में कक्षाएं संचालित होंगी। सुविधाएं बढ़ेंगी जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 20 कमरों का निर्माण किया जा रहा है।

नए भवन में खुले व हवादार कमरे, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, डिजिटल कक्षा-कक्ष, लाइब्रेरी और वाटर कूलर समेत अन्य सुविधाएं होंगी। सीढ़ियों के अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों की तर्ज पर यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now