Haryana NCB Rewari को मिली बडी सफलता, नशा तस्कर गिरोह का सरगना काबू

On: August 7, 2025 4:21 PM
Follow Us:
Haryana NCB Rewari got a big success, the kingpin of the drug smuggling gang was arrested

Haryana NCB Rewari: हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने के क्रम में सफलता प्राप्त करते हुए ब्यूरो की रेवाड़ी यूनिट ने नूह जिले के थाना फिरोजपुर झिरका एरिया के गाँव बीवां मे अवैध नशीली दवाइयों के कारोबार मे लिप्त एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।

 

हरियाणा एनसीबी रेवाड़ी यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र र्शमा के निर्देशन में सहायक उप निरिक्षक अनील कुमार अपनी टीम के साथ थाना फिरोजपुर झिरका के एरिया मे मौजूद था। तभी गुप्त सूचना मिली कि एक नशा तस्कर गाँव बीवां मे प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की अवैध तस्करी करता है।

अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपी को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बीवां गाँव मे मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँचकर आरोपी को अवैध नशीली दवाइयों सहित काबू किया। आरोपी की पहचान रसीद पुत्र सुबान के रूप मे हुई।

आरोपी गाँव बीवां का रहने वाला है। राजपत्रित अधिकारी को मोके पर बुलाकर तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 19 बोतले प्रतबंधित नशीली कोडीन सिरप बरामद हुई। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

आरोपी पर थाना फिरोजपुर झिरका एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में वाणिज्यिक मात्रा का मुकदमा दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल मानस (NCBMANAS.GOV.IN) और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now