Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! अब इस तरह होगा चुनाव, जानें जल्दी

On: June 24, 2025 2:42 PM
Follow Us:
Haryana government's big decision! Now elections will be held in this manner, know quickly

Haryana News:  हरियाणा फुटबॉल संघ के 19 अगस्त 2024 को हुए चुनावों को अवैध मानते हुए रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज हरियाणा सरकार ने सरकार के नियमों के अनुसार नए सिरे से चुनाव करवाने के आदेश जारी किए हैं। Haryana News

इसके लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा फुटबॉल संघ पर प्रशासक नियुक्त कर दिया है। पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त कर 30 जून 2025 तक जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश जारी किए हैं।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। इसी तरह हरियाणा फुटबॉल संघ को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ से मान्यता प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति आईओसी के नियमों के तहत इन चुनावों में महिला शक्ति को 50 प्रतिशत वोट का अधिकार है। Haryana News

लेकिन इस चुनाव में महिला पदाधिकारियों को वोट का अधिकार नहीं दिया गया। जबकि यह जरूरी था। इसके अलावा वित्तीय अनियमितताएं, महिला शक्ति की अनदेखी, गलत मतदाता सूची आदि कई अन्य खामियां भी थीं, जिसके कारण चुनाव को अवैध माना गया। लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा कई वर्षों से हरियाणा फुटबॉल संघ के प्रधान हैं। Haryana News

सरकार द्वारा फुटबॉल संघ के चुनावों को अवैध घोषित करने के बाद अब नए चुनावों को लेकर गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं। भाजपा सरकार की ओर से संभावित चर्चित नामों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स आदि शामिल हैं।

इसके अलावा किसी नए चेहरे पर भी पत्ते खेले जा सकते हैं। दूसरा पक्ष भी काफी सक्रिय है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व विधायक रावदान सिंह आदि के अलावा भी कोई नया चर्चित चेहरा हो सकता है।

पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि झज्जर फुटबॉल संघ, फरीदाबाद फुटबॉल संघ, रोहतक फुटबॉल संघ ने हरियाणा सरकार के समक्ष शिकायत दर्ज कर 19 अगस्त 2024 को हुए चुनावों को गलत बताया था। इस पर सरकार ने संज्ञान लिया और प्रशासक नियुक्त कर नए सिरे से चुनाव करवाने के आदेश जारी किए।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now