Haryana : विदेशी महिला से गैंगरेप के आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जाने क्या है पूरा मामला ?

On: September 24, 2025 11:28 AM
Follow Us:

Haryana : विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में बड़ी खबर सामने आई है। फरीदाबाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की अदालत ने मंगलवार को विदेशी महिला से गैंगरेप को 2 दोषियों को 20-20 साल कैद व जुनि की सजा सुनाई।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता दिल्ली में रहती है। आरोपियों से उसकी जान-पहचान थी। आरोपियों ने पीड़िता को शराब पार्टी करने के बहाने घर बुलाया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर कमरे में बंद करके बारी-बारी दुष्कर्म किया था। 22 नवम्बर 2020 में पीड़िता ने महिला थाना एन.आई.टी. में केस दर्ज करवा दिया।Haryana

मिली जानकारी के अनुसार, चीफ डिफेंस एडवाइजर रविंद्र गुप्ता ने बताया कि सैक्टर 49 निवासी जॉन ने 20 नवम्बर 2020 को अपने घर शराब पार्टी रखी थी। उसने पीड़िता को फोन कर बुलाया। वहां दिल्ली के प्रहलादपुर निवासी अमन भी था। पार्टी करने के बाद जॉन ने महिला से संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने जब इंकार कर दिया तो दोनों ने उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया और रात में ही उसे दिल्ली ले जाकर छोड़कर अपने घर लौट आए।Haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now