Haryana: हर जिले में खुलेंगे EPFO, धारूहेड़ा में लगेगी RFDI मशीन, जानिए क्या होगा फायदा

On: July 30, 2023 6:22 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया रेवाड़ी जिला के उद्यमियों से सीधा संवाद

हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के हर जिले में कर्मचारियों की सुविधा के लिए कर्मचारी निधि योजना (ईपीएफ) के कार्यालय खोले जाएंगे। इतना ही नहीं धारूहेड़ा में आरएफआईडी मशीन भी लगाई जाएंगे ताकि पता चल सके के कूडा उठाने वाले आए या नहीं.टाय टाय फीस रही दूषित पानी को लेकर हरियाणा राजस्थान की मिटिंग,जानिए क्या है आगे का प्लान

मुख्यमंत्री रविवार को धारूहेड़ा में उद्यम संवाद कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों व संबंधित अधिकारियों से सीधा संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री का हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों सहित औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया।CM 1

उद्यम संवाद के दौरान उद्यमियों द्वारा ईपीएफ कार्यालय को रेवाड़ी जिला में खुलवाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर बातचीत की, जिसमें उनके संज्ञान में लाया गया कि अब तक हरियाणा में केवल गुरुग्राम में ही दो ब्रांच कार्यालय हैं, जिसमें हमेशा भीड बनी रहती है।हरियाणा के इस शहर में बनेगा देश का दूसरा सबसे बडा गो अनुसंधान केंद्र

धारूहेड़ा में लगेगी आरएफआईडी मशीन
उद्यमियों द्वारा मुख्यमंत्री को नपा के माध्यम से बिना कूड़ा उठाये गार्बेज टेक्स लिए जाने शिकायत दी। मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्त उदय सिंह को निर्देश दिए कि धारूहेड़ा क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों के प्रवेश द्वार पर निकाय कर्मचारियों द्वारा गार्बेज उठान की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) मशीन इंस्टॉल की जाए ताकि पता लग पाए कि कूड़ा उठाने के लिए निरन्तर सफाई कर्मचारी पहुंच रहे हैं अथवा नहीं।Rewari: समस्याओं का अंबार, ​अधिकारी सुनने को नहीं तैयार, सीएम हरियाणा को सौंपे ज्ञापन

ये रहे मौजूद: बैठक में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव, उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now