Haryana crime: रेवाड़ी में महिला से छेड़छाड़, शोर मचाने पर दोनो युवक फरार

On: February 1, 2026 9:09 PM
Follow Us:
THANA KOSLI

Haryana crime: रेवाड़ी जिले के कोसली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला दोपहर के समय अपने पति के लिए खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती घसीटकर पास के सरसों के खेत में ले गए। वहां आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

MAHILA 1

शोर मचाया तो भाग गए: महिला ने जब शोर मचाया आसपास काम कर रहे लोग और उसका पति मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़िता ने कोसली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Haryana crime

बता दे कि पीड़ित महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ कोसली क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रह रही है। महिला का पति पास ही मूसेपुर रोड पर निर्माणाधीन एक भवन में चिनाई का काम करता है। शनिवार को भी वह रोज की तरह काम पर गया हुआ था। दोपहर के समय महिला उसके लिए घर से खाना लेकर निकली थी।Haryana crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now