Haryana crime: पत्नी से परेशान पति ने दी जान, समझोते के लिए NRI पत्नी ने मांगे एक करोड़

On: June 14, 2025 12:33 PM
Follow Us:

Haryana crime:  फिलहाल मृतक की पत्नी कनाडा से पीआर है। शादी के बाद कई बार पंचायत हुई लेकिन समझोता नहीं हुआ। परेशान होकर खुशवंत सिंह ने सुसाइड कर लिया

हरियाणा के जींद में एक बडा मामला सामने आया है। NRI पत्नी द्वारा कनाडा में मामला दर्ज करने व समझौते के नाम एक करोड़ रुपये मांगने से परेशान पति ने हरियाणा में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर जींद पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने पत्नी सहित तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। Haryana crime

मामला दर्ज: जीदं के गांव रेवर निवासी सतपाल ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे लड़के खुशवंत सिंह की 26 जून 2021 में माडल टाउन करनाल निवासी किरणदीप से शादी हुई थी। फिलहाल मेरे बेटे की बहु किरणदीप कनाडा से पीआर है। शादी के समय वह यही पर थी लेकिन कुछ दिन के बाद वह कनाडा चली गई थी।

जहां पर दो साल तक अकेली ही रही। जब भी खुशवंत को साथ ले जाने की बात करती तो वह टाल मटोल करती रही। पत्नी के जाने के बाद उसका बेटा खुशवंत टूरिस्ट वीजा पर कनाडा चला गया। जहां पर खुशवंत सिंह को कोई काम नहीं मिलने करने पर पुत्रवधू किरणदीप कौर रुपये की डिमांड करने लगी। वह परेशान होकर वापस इंडिया आ गया।Haryana crime

कई बार हुई पंचायत: ग्रामीणें ने बताया कि किरणदीप सिंह कई बार भारत वापस आई, लेकिन वह खुशवंत सिंह के साथ रहने की बजाए वह कुछ दिन रहकर वापस कनाडा चली जाती थी। इस बारे में कई बार आपस में रिश्तेदारियों व भाईचारे के माध्यम से पंचायतें होती समझाने का प्रयास किया। पंचायत में खुशवंत सिंह के ससुर साद सिंह ने पंचायती फैसले में एक करोड़ रुपये की डिमांड की।Haryana crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now