Haryana Crime: नहर में डूबने से तीन की मौत, मरने वालों मे दो मामा व एक था भांनजा

On: June 11, 2025 7:34 PM
Follow Us:
canal

Haryana Crime: हरियाणा में गर्मीयो में बार बार न​हरों में नही नहाने की चेतावनी बेअसर हो रही है। यहीं कारण है हर साल बडी संख्या में लोगो की अकाल मौत हो जाती है। एक बार फिर हरियाणा के पानीपत में बुधवार को यमुना नदी में डूबने से 2 मामा और उनके भांजे की मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार मरने वालो की पहचान दिल्ली निवासी नितिन(19), हिमांशु(17) और अभि(10) के रूप में हुई है। बता दे वह स्कूल की छुट्टियां होने के चलते मच्छरौली गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। तीनों को तैरना नहीं आता था।Haryana Crime

वह घर से बाइक पर नहाने के लिए आए थे। यहां एक महिला ने तीनों को डूबते हुए देखा। उसने तुरंत डायल 112 की टीम को सूचित किया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर गोताखोरों की टीम भी पहुंची।

 

घर में छाया मातम: बता दे कि नितिन के 2 भाई और एक बहन है। वहीं अभि और हिमांशु का एक-एक भाई हैं। अभि 8वीं कक्षा का छात्र था। नितिन समालखा की कपूर इंडस्ट्री में काम करता था। हिमांशु ने इसी साल ITI में दाखिला लिया था।

तीनो डूबे: कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को 18 फीट गहरे गड्ढे से निकाला। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।Haryana Crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now