Haryana Crime News: हरियाणा में चिकन लेने गया बॉयफ्रेंड खाली हाथ लौटा, प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

On: March 30, 2025 4:23 AM
Follow Us:

Haryana Crime News: हरियाणा पानीपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के कुराड़ गावं में रहने वाली महिला ने जहर खाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला की महिला ने बॉयफ्रेंड द्वारा चिकन न लाने की वजह से आत्महत्या कर ली है। महिला 3 बच्चों की मां थी। वह पिछले 2 सालों से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। Haryana Crime News

घटना को लेकर युवक ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी पार्टनर (मृतका) ने चिकन) मंगाया था, लेकिन किसी कारणवश वह मुर्गा नहीं ले जा सका। इसे लेकर दोनों में बहस हुई। बहस के बाद वह कमरे से आ गया।Haryana Crime News

कुछ देर बाद महिला का बेटा आया और बताया कि उसकी मां ने जहर खा लिया। आनन-फानन में वह उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।Haryana Crime News
तलाकशुदा थी महिला

सुनील ने बताया कि वह कुराड़ स्थित फैक्ट्री में काम करता है और फैक्ट्री के ही क्वार्टर में रहता है। करीब दो वर्ष पहले उसकी जान पहचान फैक्ट्री में ही काम करने वाली 30 वर्षीय नीलम से हुई। नीलम तलाकशुदा थी और उसके तीन बच्चे (Panipat Crime News) हैं। जान पहचान के बाद वह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। शुक्रवार को नीलम ने मुर्गा लाने के लिए कहा था। वह शाम को जब क्वार्टर पर पहुंचा तो नीलम ने मुर्गे के बारे में पूछा। सुनील ने बताया कि वह किसी कारण से मुर्गा नहीं लाया।

जहर निगलकर की आत्महत्या
इसी बात को लेकर दोनों में काफी बहस हुई और यह बहसबाजी झगड़े में बदल गई। झगड़े से बचने के लिए युवक ने क्वार्टर से निकला ठीक समझा और बाहर आ गया। कुछ देर बाद नीलम का बेटा दौड़कर आया और बताया कि मां ने जहर निगल लिया है। वह तुरंत क्वार्टर पर पहुंचा।Haryana Crime News

नीलम को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुनील से पूछताछ की। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now