Haryana Crime हरियाणा के इस गांव में लड़की से की छेड़छाड़ तो युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी

On: April 8, 2025 10:26 AM
Follow Us:
Haryana Crime In this village of Haryana, a young man was beaten to death for molesting a girl

Haryana Crime  फरीदाबाद। फरीदाबाद के खेड़ी थाना इलाके में खेड़ी गांव के पास अनाथ आश्रम के पीछे खेत में एक 28 वर्षीय युवक करण की लाश बोरे में मिली है। लाश मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

 

Haryana Crime  बताया जाता है कि लड़ृकी से छेड़छाड़ करने के मामले में उसके परिजनों ने युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी और बाद में उसके परिवारजनों को फोन कर बता दिया कि युवक की लाश खेत में पड़ी है।

 

Haryana Crimeइस मामले में मृतक करण उर्फ बिच्छू के भाई संजय ने बताया कि करण की गांव के ही रहने वाले दीपक और राकेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी के चलते उन्होंने दीपक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। संजय के मुताबिक दीपक उनके घर पर दो दिन पहले आया था और उसने उनके भतीजे रोहित से दीपक को समझा लेने की धमकी दी थी।

 

Haryana Crime  संजय के मुताबिक बीते दो दिन से ही करण लापता था और रविवार की दोपहर डेढ़ बजे गांव के ही रहने वाले राकेश का फोन करण के पिता के पास आया था जिसने बताया था की उन्होंने करण की हत्या कर दी है और उसका शव अनाथ आश्रम के पीछे खेत में पड़ा है। वह या तो उसके शव को जला दें या दफना दें और मामले को वही रफा-दफा कर दें , यदि पुलिस को यह बात बताई तो अंजाम और बुरा होगा।

Haryana Crime इसके बाद उन्होंने यह बात अपने घर में बताई और सीधा वह लोग बीपीटीपी थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। पुलिस गांव में पहुंचकर दीपक और राकेश को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई जिसके बाद दीपक ने मौके पर आकर लाश के बारे में बताया और कहा कि उसने ही करण की पीट-पीट कर हत्या की है। मृतक के भाई संजय ने अब अपने परिवार को आरोपियों से जान का खतरा बताया है और पुलिस से सुरक्षा के गुहार लगाई है।

Haryana Crime वहीं इस मामले में आरोपी पक्ष की तरफ से घटना स्थल पर ही आए रमेश ने बताया कि बीते दो दिन पहले मृतक करण ने उनकी 13 साल की भतीजी के साथ स्कूल जाते समय छेड़छाड़ की थी।

 

Haryana Crime रमेश ने बताया कि उनके भतीजे ने पहले गुस्से में आकर करण की पिटाई की थी ज्यादा पिटाई होने पर जब करण ने उससे पानी मांगा तो वह उसे पानी पिलाकर उसे जिंदा छोड़कर चला गया था। कुछ देर बाद उसके दोस्त नवीन ने मौके पर आकर देखा तो करण की मौत हो चुकी थी। फिलहाल इस मामले में बीटीपी थाना पुलिस ने दीपक और राकेश को हिरासत में ले लिया है ।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now